Bikaner Live

निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी करने पर शिक्षा निदेशक का जताया आभार



बीकानेर, 13 जून। निजी सहायक द्वितीय/स्टेनोग्राफर भर्ती-2024 के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) हेतु शेड्यूल जारी किए जाने पर राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ, बीकानेर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम जाट का आभार व्यक्त किया है।

अध्यक्ष श्री शिव कुमार व्यास, संरक्षक श्री घनश्याम स्वामी, सचिव श्री अर्जुन नाथ सिद्ध तथा वरिष्ठ निजी सचिव श्री पवन कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से जारी वक्तव्य में कहा कि निदेशक के सकारात्मक सहयोग, संवेदनशील कार्यशैली एवं तत्परता के परिणामस्वरूप अभ्यर्थियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकी है। इससे भर्ती प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा अभ्यर्थियों में उत्साह और विश्वास का वातावरण बना है।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी होने से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ी है। संघ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए निदेशक का पुनः आभार व्यक्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!