बीकानेर के सागर रोड पर भीषण हादसा, फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार 2 गंभीर, 1 की मौत
बीकानेर, 4 जुलाई। उदासर फांटा, सागर रोड पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर स्कूटी पर सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। टक्कर के बाद कार खण्डेलवाल मिष्ठान भंडार और ड्यूनैक मोटर के पास एक गाय को कुचलते हुए बिजली के पोल तोड़ती हुई होटल के आगे खड़ी एक अन्य कार से टकराई। इसके बाद फॉर्च्यूनर करीब 10-15 फीट ऊंची उछलकर पलट गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के 2-3 टुकड़े हो गए और फॉर्च्यूनर का फ्रंट शीशा टूटकर दोनों सवार बाहर जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्कूटी सवार दोनों राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत PBM अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्
टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार घायलों को टैक्सी से अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
#BikanerAccident #SagarRoad #PBMHospital #RajasthanNews



















