Bikaner Live

बालोतरा में राजस्थान में ₹892 करोड़ की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में राजस्थान में ₹892 करोड़ की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को राष्ट्र को किया समर्पित

  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में 58 किलोमीटर लंबी चूरू–सादुलपुर दोहरीकरण परियोजना तथा 46 किलोमीटर लंबी चूरू–रतनगढ़ दोहरीकरण परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। कुल 104 किलोमीटर लंबाई की इन परियोजनाओं का निर्माण लगभग ₹892 करोड़ की लागत से किया गया है।

इन परियोजनाओं से रेल लाइन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे अधिक यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे रेल यातायात का दबाव कम होगा, ट्रेनों की समयपालनता में सुधार आएगा, नियत समय पर ट्रेनें गन्तव्य स्टेशन  तक पहुँचेंगी।

समय घटेगा तथा रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगा। साथ ही माल परिवहन की गति और दक्षता बढ़ने से व्यापार, कृषि, उद्योग तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इन परियोजनाओं से चूरू जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी तथा व्यापार, निवेश, रोजगार और समग्र क्षेत्रीय विकास के नए अवसर सृजित होंगे।
इस दोहरीकृत रेलवे लाइन पर रतनगढ़ से चूरू 110 व चूरू से सादुलपुर 100 किमी प्रति घन्टा   की गति से ट्रेनें चल रही हैं। निकट भविष्य में इस  ट्रैक की स्पीड बढ़ने की सम्भावना है, जिससे सुरक्षित और तेज सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!