



नोखा, 4जून. I
अणुव्रत के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को नोखा में अणुव्रत वाटिका का शुभारंभ राजकीय राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में समारोहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद मेलाना सचिव,अपना संस्थान राजस्थान ने पौधा लगाकर वाटिका का उद्घाटन किया।
क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के संयोजक
मेलाना ने कहा कि अणुव्रत वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह संयम, नैतिकता और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है। अणुव्रत के नियमों को जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण दोनों का निर्माण कर सकते हैं। अखिल भारतीय पर्यावरण राजस्थान नारी शक्ति प्रमुख साधना मेलाना ने इस अवसर पर प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने, रसोईघर को इको फ्रेंडली बनाने का आह्वान किया l
अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि इस वाटिका में नीम, बरगद, अशोक, जामुन सहजन सहित 400औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। बूंद बूंद से सिंचाई सिस्टम विकसित किया जा रहा हैl अणुव्रत समिति , सामाजिक संगठनों एवं नोखा के नागरिकों के सहयोग से वाटिका निर्माण किया जा रहा है l साथ ही वाटिका में श्रमदान एवं आर्थिक सहयोग की अपील की l
कार्यक्रम के संयोजक सतीश झंवर ने पर्यावरण संबंधी किया जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त कियाI इंद्र चंद वैद ‘कविराज’ ने पर्यावरण गीत एवं नारों की प्रस्तुति के माध्यम सेअणुव्रत नियमों की जानकारी दी l मंत्री गजेंद्र पारख ने कहा कि एक-एक पौधा लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य दे सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण बिश्नोई, अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष इंदरचंद दूगड़ , सेवानिवृत् तहसीलदार हुकम सिंह, वरिष्ठ पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी शिक्षक नेता ओमप्रकाश बिश्नोई, ओम प्रकाश भाम्भू , समाजसेवी अनिल जैन, निर्मल चोपड़ा , अरुण भूरा ने पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई l अणुव्रत समिति की ओर से प्राचार्य रामचंद्र दान सान्दू एवं उप प्राचार्य प्रेम प्रकाश भोजक का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया l सहसंयोजक राकेश नेमचंद छाजेड ने वाटिका से संबंधित सूक्ष्म जानकारियां दीl शिक्षक सहीराम बिश्नोई, उमेश आचार्य, बद्री नारायण प्रजापत, शिक्षाविद डॉ जयकरण चारण अशोक चारण, अमित बिश्नोई आसुराम दर्जी, सुमन चौधरी निशा शर्मा, प्रियंका सैनी, राकेश भादू, हरिकिशन शर्मा की सक्रिय भागीदारी रहीl संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया l
*पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश*
शुभारंभ के बाद सभी अतिथियों और अणुव्रत समिति के सदस्यों ने वाटिका परिसर में सामूहिक रूप से पौधे लगाए। लगभग 50 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में अणुव्रत के गीत गाए गए और उपस्थितजन को अणुव्रत के 11 नियमों की जानकारी दी गई। समापन पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन, शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।















