Bikaner Live

पहलवानों ने गदा प्रदर्शन कर दारा सिंह जी को दी श्रद्धांजलि


बीकानेर , सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं महान पहलवान दारा सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जोड़ बीड़ हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पटेल बाल विहार व्यायामशाला के पहलवान नेमपाल चौहान ने शानदार गदा प्रदर्शन कर दारा सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी धूड़ाराम जी सुथार द्वारा हनुमान जी एवं गदाओं के विधिवत पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर कुमार सहदेव, धूड़ाराम जी सुथार, सुरेंद्र सिंह राजपूत, वैदिक सोनी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार दारा सिंह जी की पुण्यतिथि विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी गदा प्रदर्शन का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
मंदिर पुजारी धूड़ाराम जी सुथार ने दारा सिंह जी के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं सुरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जब भी दारा सिंह जी का नाम लिया जाता है, तो रामायण में निभाई गई उनकी हनुमान जी की अमर भूमिका स्वतः स्मरण हो जाती है। उन्होंने कहा कि दारा सिंह जी ने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को नई पहचान दिलाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार चांडक ने दारा सिंह जी के फिल्मी एवं खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणाज्ञ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट गदा प्रदर्शन के लिए पहलवान नेमपाल चौहान का सम्मान किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!