Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल फाटकों पर संरक्षित रेल संचालन को लेकर अलर्ट मोड़ पर



बीकानेर रेल मंडल फाटकों पर संरक्षित रेल संचालन को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। इस सम्बंध में
बीकानेर रेल मंडल द्वारा समय-समय पर रेल उपभोक्ताओं, आमजन को समपार फाटक पार करने एवं संरक्षा से सम्बन्धित नियमों की काउंसलिंग की जा रही है। इसके अंतर्गत रेल उपभोक्ताओं एवं आमजन को बताया जाता है कि समपार फाटक बंद होने पर अवैध रूप से फाटक पार नहीं करें अर्थात फाटक के बैरियर के नीचे से स्वयँ या वाहन नहीं ले जाएँ। जब रेलगाड़ी पूर्ण रूप से फाटक पार हो जाये, तब गेटमेन द्वारा समपार फाटक खोलने पर ही रेल उपभोक्ताओं एवं आमजन को फाटक पार करना चाहिए।

इसके साथ ही रेलवे फाटक पर सामान्य नियमों एवं कानूनी नियमों (रेल अधिनियम एक्ट 1989) का उल्लेख होता है। इसके अंतर्गत अवैध रूप से फाटक पार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। फाटक पार करने वाले उपभोक्ताओं एवं आमजन को इनका पालन करना चाहिए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर
12.07.2026

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!