Bikaner Live

नोखा तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक सहित 3 अधिकारियों को सम्मान दी विदाई – चंद्रशेखर गये सीकर



नोखा। नोखा के तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक (R.T.S.) व नोखा नायब तहसीलदार छैलसिंह राठौड़ और पांचू उप तहसील के उप तहसीलदार सुरेश डारा (R.T.S.) का स्थानान्तरण हो जाने के कारण 12 जुलाई रविवार की देर सांय तहसील स्टाफ पटवारियों, भू० अभिलेख निरीक्षकों द्वारा भव्य विदाई समारोह एंव रात्रि भोज का आयोजन किया जाकर इनका साफा एंव माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया। और इनके कार्य कलापों व मधुर व्यवहार की प्रशंसा की। नोखा तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक का करीब 2 वर्ष का लम्बा कार्यकाल रहा इन्होंने यहाँ तहसीलदार पद के कार्य के साथ – साथ नोखा उपखण्ड अधिकारी, नोखा उप पंजीयक अधिकारी, नोखा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, कृषी मण्डी समिति के प्रशासक, पंचायत समिति आदि विभागों का कार्य करने का अवसर मिला। इतने लम्बे समय में इनको धरना प्रदर्शनों आदि कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ा लेकिन इन्होंने अपनी सूझ बूझ सभी में सफलता पाई। तहसीलदार टाक ने अपने सहयोगियों, तहसील स्टाफ पटवारियों, गिरदावरों, मंत्रालय कर्मचारियों के साथ टीम भावना व मधुर व्यवहार के साथ कार्य करते हुए सभी का दिल जीत लिया था। नोखा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन्होंने अच्छी साख छोड़ी है। आमजन के राज कार्यों को करते हुए राहत पहुंचाने में कही कोई कमी नहीं छोड़ी। समारोह में उपस्थित रहे सेवा निवृत भू० अभिलेख निरीक्षक एंव राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि अच्छी छाप छोड़ कर जाने वालों को दुनिया याद करती है आज श्री टाक नोखा में सफलता पूर्वक कार्य करके जा रहे हैं उन्हें लोग याद करते रहेंगे। अपने स्वागत समारोह के दौरान आयोजित कार्य क्रम में तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक ने कहा कि मैने जो भी कार्य किया है उसका श्रेय मेरे सह कर्मियों पटवारियों, भू० अभिलेख निरीक्षकों और कार्मिकों को जाता है। पिछले दिनों ही नोखा उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निधि उड़सरिया ने कार्य भार संभाला था जो समारोह में राजस्व परिवार के मुखिया के रूप में उपस्थित थी) तहसीलदार टाक ने अपने निराले ढंग से पटवारियों, भू० अभिलेख निरीक्षकों आदि का एक – एक नाम लेते एंव उनके कार्य कलापों को गिनाते – गिनाते उनकी प्रशंसा करते हुए S.D.M. मैडम को परिचय करवाते रहे बीच-बीच में हंसी मजाक और एक्शन करके समारोह को खूबसूरत बनाते रहे इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निधि उड़सरिया मुस्कराती रही। तहसीलदार टाक ने स्टाफ से कहा कि इतने लम्बे समय में जाने अनजाने एंव राज कार्य के दौरान कुछ कहा गया हो जिसके कारण आपको तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। उपखण्ड अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरा नोखा स्थानान्तरण हुआ तब मैने सोचा कि चन्द्रशेखर जी वहाँ तहसीलदार है जिनके साथ पूर्व में जसरासर में कार्य किया हुआ है उनका सहयोग मिलेगा लेकिन आप तो अब जा रहे हो। इन्होंने स्टाफ से कहा कि जिस प्रकार तहसीलदारजी को सहयोग देते रहे है उसी भाँती राज कार्यों में सहयोग करते रहें। तीनों अधिकारियों ने स्टाफ का आभार जताया। कार्य क्रम का संचालन भू० अभि० निरीक्षक सोमेश्वर प्रजापत ने किया।
S.D.M. निधि उड़सरिया ने कहा अच्छी छाप छोड़कर जाने वालों को लोग याद करते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!