Bikaner Live

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने कनीना खास स्टेशन व समपार (फाटकों) का किया  निरीक्षण

संरक्षित रेल संचालन को लेकर अधिकारियों को दिए विशेष दिशा- निर्देश

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सोमवार (13.07.26) को बीकानेर–रेवाड़ी खंड पर  स्थित कनीना खास रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की, स्टेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया एवं यात्री-सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के यार्ड में रेल लाइन  पर ट्रॉली के माध्यम से प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, ट्रैक फिटिंग तथा अन्य संरक्षा मानकों की विस्तार से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुरक्षण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने समपार (फाटक) संख्या 76 व 87 का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने गेटमैन से संरक्षा नियमों एवं संरक्षित समपार संचालन को लेकर  सवाल जवाब किया जिसका गेटमैन ने सटीक जवाब दिया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लिफ्टिंग बैरियर, स्लाइड, बूम, सेफ्टी चैन, डाटा लोगर आदि का गहनता से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अमन अग्रवाल, मूवमेंट इंस्पेक्टर  महेंद्र सिंह, वाणिज्य निरीक्षक राजूमल यादव सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!