
बीकानेर। NEET UG 2026 के परिणाम में बीकानेर की छात्रा सबीहा नाज़ ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। DCB बैंक में सेल्स मैनेजर सैय्यद मोहम्मद सलीम की पुत्री सबीहा ने ऑल इंडिया रैंक 32216 और OBC NCL कैटेगरी में 15636 रैंक प्राप्त की।
सबीहा को बायोलॉजी में 94.46, केमिस्ट्री में 99.74 और फिजिक्स में 96.47 पर्सेंटाइल मिले। कुल मिलाकर उनका पर्सेंटाइल 98.38 रहा।
फाउंडर इंस्टीट्यूट की नियमित छात्रा सबीहा ने इस सफलता का श्रेय दादाजी हाजी सैय्यद इरफान अली, दादी गुलनार परवीन, पिता सैय्यद मोहम्मद सलीम, माता रेहाना सैय्यद, चाचा सैय्यद मोहम्मद ताहिर, चाची रेहाना परवीन और इंस्टीट्यूट के सदीक सर व पूरे स्टाफ को दिया।
बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली सबीहा ने 10वीं में 90% और 12वीं में 95.80% अंक हासिल किए थे। पढ़ाई के साथ उन्हें सिंग, रेखाचित्र और खाना बनाने का भी शौक है।
परिणाम आने के बाद नागौरी तेलियान समाज, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां दीं।













