Bikaner Live

नामदेव प्रोफेशनल फोरम का ऐतिहासिक सम्मान समारोह सम्पन्न! शिक्षा, संगठन और समाज सेवा के संकल्प को मिली नई ऊर्जा!

 

*नामदेव प्रोफेशनल फोरम का ऐतिहासिक सम्मान समारोह सम्पन्न*
*शिक्षा, संगठन और समाज सेवा के संकल्प को मिली नई ऊर्जा*
बीकानेर। 19 जुलाई,नामदेव प्रोफेशनल फोरम के तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित समाज की प्रशासनिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और सेवा भावना का प्रेरणादायी संगम बन गया। समारोह में समाज के वर्तमान एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभावान युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रीना छींपा, तहसीलदार चंद्रशेखर टांक, आईआरएस अधिकारी भूपेंद्र छींपा सहित समाज की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजबंधुओं ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार मानते हुए संगठन, सहयोग और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रीना छींपा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के उत्थान की सबसे मजबूत नींव शिक्षा होती है। उन्होंने बेटियों और महिलाओं की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और जागरूक परिवार ही मजबूत एवं विकसित समाज का निर्माण करते हैं।
तहसीलदार चंद्रशेखर टांक ने नोखा में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाजबंधुओं से मिले स्नेह, सहयोग और आत्मीयता ने उन्हें परिवार जैसा अपनापन दिया। उन्होंने समाज के प्रति अपने सहयोग और मार्गदर्शन को निरंतर जारी रखने का विश्वास दिलाया।
आईआरएस अधिकारी भूपेंद्र छींपा ने समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हुए नामदेव प्रोफेशनल फोरम के शिक्षा फाउंडेशन के लिए एक लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की तथा प्रथम किस्त भी प्रदान की। शिक्षा अभियान को गति देने के लिए नरेंद्र गहलोत, एडवोकेट दीनदयाल चौहान, रमेश बुड़ा (रमेश स्टोन) एवं महावीर गहलोत ने 51-51 हजार रुपये, जबकि रमेश सोलंकी एवं एडवोकेट बजरंग छींपा ने 21-21 हजार रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।
समारोह में समाजसेवी एवं अधिवक्ता बजरंग छींपा की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आत्मीय स्वागत किया तथा मंच संचालन की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से निभाई। उनके सहज व्यवहार, प्रेरणादायी विचारों और प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
अपने संबोधन में एडवोकेट बजरंग छींपा ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत समाज के अधिकारियों को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज के अधिकारियों एवं समाजबंधुओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में युवा प्रतिनिधियों आनंद, संयम वर्मा एवं डॉ. गौरीशंकर की उपस्थिति ने युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। महिलाओं की ओर से रेनू वर्मा, अरुणा, पुष्पा, मलिका एवं हिमांशी की सक्रिय सहभागिता भी सराहनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश छींपा ने किया।
आयोजन की सफलता में एडवोकेट दीनदयाल चौहान, रमेश, महावीर सहित अनेक समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं राकेश एवं मुकेश की उत्कृष्ट मेजबानी की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
समारोह के समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नामदेव प्रोफेशनल फोरम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की मजबूत व्यवस्था तैयार करना है।
यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि जब समाज शिक्षा, संगठन और सेवा के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो विकास और परिवर्तन की नई राहें स्वतः प्रशस्त होती है।

सादर प्रकाशनार्थ

एडवोकेट बजरंग छींपा
नामदेव प्रोफेशनल फोरम, बीकानेर

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!