Bikaner Live

बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईया



1. ऑपरेशन नीलकंठ: नोखा पुलिस ने 673 ग्राम डोडा पोस्त चूरा के साथ तस्कर को दबोचा

बीकानेर, 23 जुलाई। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 673 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल तथा वृत्ताधिकारी नोखा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी ओमप्रकाश उपाध्याय (47) निवासी हरिजन बस्ती, नोखा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।




2. हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जसरासर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बीकानेर, 23 जुलाई। जसरासर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

21 जुलाई को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने स्कॉर्पियो वाहन से जान से मारने की नीयत से पीड़ित को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार तलाश की और आरोपी शंकरलाल (29) निवासी भाणेका को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।




3. नापासर पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 699 ग्राम डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 23 जुलाई। नापासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 1 किलो 699 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।




4. नापासर पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त और स्विफ्ट कार जब्त

बीकानेर, 23 जुलाई। नापासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त छीका बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।




5. कोटगेट पुलिस की सफलता, छीना-झपटी का मुख्य आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार

बीकानेर, 23 जुलाई। कोटगेट थाना पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे छीना-झपटी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

9 मई को 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई छीना-झपटी की घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर महेन्द्र (26) निवासी सर्वोदय बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है।




6. कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को 5 घंटे में दबोचा

बीकानेर, 23 जुलाई। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र पांच घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

20 जुलाई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी और आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू (39) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




7. महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.100 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 23 जुलाई। महाजन थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त (डंठल) बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!