Bikaner Live

विद्यार्थियों को राजस्थानी बोलने, पढ़ने, लिखने के लिए किया प्रोत्साहित, फ्लैगशिप योजनाओं की दी जानकारीविद्यार्थियों ने राजस्थानी भाषा अकादमी पुस्तकालय का किया अवलोकन

विद्यार्थियों को राजस्थानी बोलने, पढ़ने, लिखने के लिए किया प्रोत्साहित, फ्लैगशिप योजनाओं की दी जानकारी
विद्यार्थियों ने राजस्थानी भाषा अकादमी पुस्तकालय का किया अवलोकन

बीकानेर, 31 जुलाई। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से शुक्रवार को आरबीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को अकादमी पुस्तकालय में प्रदर्शित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाते फ्लैक्स तथा राजस्थानी पुस्तकों का अवलोकन करवाया गया, साथ ही उन्हें राजस्थानी में बोलने, पढ़ने, लिखने के लिए प्रेरित-प्रोत्साहित किया गया।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि विद्यार्थियों को लाडो प्रोत्साहन योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, साइकिल, टैबलेट वितरण, अक्षय ऊर्जा, कुसुम योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, हरियालो राजस्थान, अमृत योजना, पंच गौरव योजना, धरोहर संरक्षण, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, आवास, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से प्रकाशित प्रचार-साहित्य भी दिया गया। केवलिया ने पुस्तकालय में उपलब्ध लगभग चौदह हजार पुस्तकों की जानकारी देते हुए, विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर साहित्यकार व राजस्थानी व्याख्याता डाॅ. नमामीशंकर आचार्य ने विद्यार्थियों को ‘राजस्थानी की महत्ता’ विषयक व्याख्यान देते हुए उन्हें राजस्थानी में बोलने, पढ़ने, लिखने के लिये प्रेरित किया। डाॅ. आचार्य ने कहा कि राजस्थानी हमारी मायड़ भाषा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा या स्थानीय भाषा में देने की बात कही गई है। सुरेश व्यास ने विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सृष्टि मारू ने आभार व्यक्त किया। शाला प्राचार्य अभिजीत व्यास,शिक्षक जितेन्द्र पुरोहित व टीना पुरोहित ने अकादमी पुस्तकालय के भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक बताया।
इस दौरान श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, कानसिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!