Bikaner Live

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: सोफिया तिराहे पर बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

बीकानेर। शहर के सोफिया स्कूल तिराहे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस मृतक की शिनाख्त और परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद डाला।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार सोफिया स्कूल के तिराहे पर यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस वृन्दावन एनक्लेव से गोस्वामी चौक आ रहे 25 वर्षीय श्रेयांश गोस्वामी को बस ने कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बस की तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू किया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

बीकानेर। शहर के सोफिया स्कूल तिराहे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और … Read more

error: Content is protected !!