Bikaner Live

बीकानेर में भाजपा का कमल खिलेगा – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल


बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को अपने बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा शहर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की जानकारी साझा की। मेघवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता में अपार उत्साह और विश्वास देखने को मिल रहा है। यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि आगामी निकाय चुनावों में भाजपा का कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से काम कर रहा है और जनता का भाजपा की नीतियों पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। शहर में विकास कार्यों को लेकर जनता में सकारात्मक माहौल है।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया , मीडिया संयोजक मनीष सोनी,कमल गहलोत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!