सेवादारों ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया ट्रॉमा सेंटर
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन गाय से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में पिकअप सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना धर्मास के पास हुई।
हादसे की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ लेकर आई।
श्रीडूंगरगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण एंबुलेंस को आगे जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर सामाजिक संस्था आपणो गांव सेवा समिति को सूचना दी गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रेलवे क्रॉसिंग के पास ही घायलों को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान रणजीत पुत्र हनुमान राम निवासी रीड़ी, उम्र 20 वर्ष तथा सुरेंद्र पुत्र विक्रम, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंपलसर के रूप में बताई गई है। तीसरे घायल की पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सेवादारों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।












