Bikaner Live

बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक गिरफ्तार, 12.18 ग्राम एमडी बरामद


बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलीकंठ के तहत सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, तृतीय चौराहे से पट्टू के चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस को देखकर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 12.18 ग्राम एमडी बरामद हुई।

मामले में थाना सदर में प्रकरण संख्या 265/26, धारा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जेएनवीसी थाना पुलिस के उप निरीक्षक रतनराम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!