नोखा। यहां रोड़ा रोड़ पंचारिया ट्यूबवैल के पीछे कान्हा महाराज पंचारिया की खेड़ी स्थित जलाशय (पानी डीगी) में 26 सितम्बर पूर्णिमा से अमावस्या 10 अक्टूबर तक विगत वर्षों की भांति पितृ तर्पण का कार्य विद्वान पंडित मुरली महाराज पंचारिया द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ करवाया जा रहा है। कन्हैयालाल करवा ने बताया कि पितृपक्ष में करवाये जा रहे तर्पण से पितृ तृप्त एवं प्रसन्न होते हैं और परिवार जनों को आशीर्वाद देते हैं। पितृ दोष समाप्त होते हैं। करवा ने बताया कि अमावस्या का तर्पण कार्य पुष्कर में होगा। इस हेतु चवदस को बसों द्वारा पुष्कर जाना होगा और जो पुष्कर नहीं जा सकते उनको इसी स्थल पर अन्य पंडित द्वारा तर्पण करवाया जायेगा। करवा ने इस पुनीत कार्य में अधिकाधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने का आग्रह किया।
इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी कर उक्त जानकारी दी।















