
*बीकानेर / पोकरण | 2 अक्टूबर 2026**आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट ने पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष का किया स्वागत, नवरात्र मेले का दिया निमंत्रण**बीकानेर।* श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट (पोकरण) बीकानेर के *अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी (लाल जी)* व *अखिल भारतीय पुष्करणा सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप किशोर जी व्यास (ट्रस्ट के संरक्षक)* ने पोकरण जाकर *पोकरण नगरपालिका चेयरमैन कल्पना रंग* का स्वागत किया।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने चेयरमैन कल्पना रंग को *आगामी शारदीय नवरात्र पर आशापुरा माता मंदिर में भरने वाले विशाल मेले* के लिए सादर निमंत्रण दिया।ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र मेले में भंडारा सेवा समिति द्वारा प्रसाद व्यवस्था की जाएगी। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।











