
बीकानेर, 01 अक्टूबर। पोकरण स्थित मां आशापुरा के शारदीय नवरात्रि मेले पर आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए भंडारा चलाया जाएगा।
अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि सन् 1980 से लगातार 46 वर्षों से मां की सेवा में यह भंडारा अनवरत चल रहा है। इस बार अष्टमी से भंडारा शुरू होगा और दशमी को कड़ाई का विशेष प्रसाद होगा।
सचिव रामेश्वर बिस्सा ने बताया कि मेले में कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी सहित देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान नवविवाहितों के जांटा और बच्चों के झडूले भी उतारे जाते हैं।
भंडारा संचालन को लेकर आगामी 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे बिनाणी चौक स्थित अध्यक्ष निवास पर बैठक रखी गई है, जिसमें गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा और विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।









