Bikaner Live

स्वदेशी पखवाड़े का भव्य समापन: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में गूंजा ‘स्वदेशी अपनाओ का संदेश

स्वदेशी पखवाड़े का भव्य समापन: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में गूंजा ‘स्वदेशी अपनाओ’ का संदेशरघुनाथ सर कुआं: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथ सर कुआं में 25 सितंबर से जारी स्वदेशी पखवाड़ा आज 2 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं और संकल्प सभा के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस पूरे पखवाड़े के दौरान विद्यालय परिसर स्वदेशी चेतना और राष्ट्रप्रेम के रंगों में रंगा नजर आया। पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन सुबह की वंदना सभा में विद्यालय के अलग-अलग आचार्य एवं दीदी जी द्वारा स्वदेशी के महत्व, स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वावलंबन पर विचार व्यक्त किए गए। विद्यालय की स्वदेशी प्रमुख श्रीमती बिंदु जी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सानिध्य में ही पखवाड़े की समस्त प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, स्वदेशी एवं विदेशी नारों की प्रस्तुति, निबंध लेखन प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन हुआ। आज स्वदेशी पखवाड़े के समापन दिवस पर विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु वर्ग (कक्षा पंचमी तक) के बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई, वहीं बड़े भैया-बहनों (कक्षा छठी से दसवीं तक) के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान घनश्याम जी व्यास की गरिमामयी उपस्थिति में समस्त भैया-बहनों, आचार्यों एवं स्टाफ सदस्यों को दैनिक जीवन में विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य श्रीमान घनश्याम जी व्यास ने अपने संबोधन में स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत की आत्मा बताते हुए सभी को अपने घर और समाज में स्वदेशी का अलख जगाने का आह्वान किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!