बीकानेर, 01 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02 अक्टूबर 2026, समय प्रातः 11ः00 बजे, स्थान गांधी पार्क, सर्किट हाउस के पास, बीकानेर और उसके बाद गांधी चौक, गंगाशहर, बीकानेर में श्रद्धांजलि एवं स्मरणसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव एवं देशसेवा के आदर्शों का स्मरण करते हुए, उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के राष्ट्रसेवा एवं सादगीपूर्ण जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात की ओर से समस्त जनप्रतिनिधियों, जिला, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया गया है।









