बीकानेर, 1 अक्टूबर 2026:
पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक की जानिब से जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर को 18वें रक्तदान शिविर की सफलतापूर्वक सम्पन्नता पर आज सम्मानित किया गया।
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की जानिब से 26 अगस्त 2026, बुधवार को 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर स्वर्णकार पंचायत भवन, बीकानेर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 416 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इंसानियत की खिदमत में अपना योगदान दिया।
इस सराहनीय सेवा के लिए पीबीएम ब्लड बैंक की जानिब से “रक्तदान–महादान” प्रेरक प्रशंसा-पत्र फ्रेम सहित प्रदान कर जमीअत की रक्त सेवा की सराहना की गई।
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर इस सम्मान को अपने तमाम रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की मेहनत और सेवा का सम्मान मानती है।
रक्तदान—महादान ही नहीं, किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है।
इंसानियत की खिदमत का यह सिलसिला इंशाअल्लाह आगे भी जारी रहेगा।
#JamiatUlamaeHind










