Bikaner Live

वल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे नाले की समस्या जानने पहुंचे निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी 

(पार्षद भगवान सिंह एक्शन मोड पर)
बीकानेर। नगर निगम में कल ही शहर की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विभिन्न समस्याओं को लेकर उप महापौर सहित पार्षदों ने वार्डों की समस्याओं के बारे में निगम आयुक्त को अवगत कराया। जिसमें वार्ड नंबर 8 के पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया ने वल्लभ गार्डन क्षेत्र में चल रहे गंदे नाले की समस्या से अवगत कराया। वल्लभ गार्डन के इस गंदे नाले को मिनी सूरसागर कहा जाए तो भी अतिशयोक्ति नहीं होगी इस गंदे नाले के पानी से बरसात के दिनों में तो ओवरफ्लो होता ही है बिना बरसात के भी गंदे नाले का पानी उफन कर कई बार बाहर आ जाता है और आसपास के क्षेत्रों में बने हुए घरों के सामने फैल जाता है जिससे भयंकर बदबू उत्पन्न होती है और कई तरह की बीमारियां हो जाती है इसी के संदर्भ में आज निगम की पूरी टीम करीब शाम को 5:00 बजे संस्कार स्कूल के पास आई जिसमें निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, एडिशन चीफ पवन बंसल, जेईअन गोपाल चौधरी और टेक्नोक्राफ्ट कंपनी के सीईओ उपस्थित रहे और संस्कार स्कूल से पैदल ही चलकर क्षेत्र की मातृशक्ति और वहां के निवासियों के साथ चिराग होटल तक गए और गंदे नाले का निरीक्षण किया निरीक्षण के पश्चात निगम आयुक्त ने संबंधित एडिशनल चीफ पवन बंसल को और तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही एस्टीमेट बनाकर पेश करें और भगवान सिंह जी को भी इस समस्या के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गंदे नाले की समस्या को अवगत कराने हेतु वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर क्षेत्र के करीब 100-150 लोग और मातृशक्ति सहित प्रमुख रूप से अनिल सिंह, पवन सिंह, अरुण सोलंकी, विजय सिंह राठौड़, नर्सिंग सेवक, सुब्रत पांडे, संतोष शर्मा, गरिमा तनेजा, जग्गी हर्ष, रमेश छिपा, विक्रम सिंह, छतर सिंह सहित उपस्थित रहे।
वार्ड प्रवक्ता वार्ड नंबर 8

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!