
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, बीकानेर मंडल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और उनके सम्मान की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम तथा भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर वरिस्ट नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ एस एन हर्ष जी ने मंच को संभोतित किया सम्मान , बीटीयू के वाईस चांसलर अखिल रंजन गर्ग जी मुख्य अतिथि ने कई केटागिरी मैं वरिष्ठ नागरिकों का समान किया जिसमें 96वर्ष के डॉ मधुसूधन व्यास जी भी थे इसके अलवा 85 वर्ष की आयु पाने वाले वारिस्ट नागरिक बहादुर चंद मलिक , श्री कृष्ण गोपाल पाराशर को भी समन्वित किया गया मुकेश गुप्ता जी ने आए अतिथियों का परिचय मंच से कराया
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर एवं भारतीय जीवन बीमा निगम, बीकानेर मंडल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह जिला उद्योग रानी बाज़ार परिसर मैं आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और उनके सम्मान की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
समारोह में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. हर्ष ने मंच को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने विभिन्न श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर 96 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके डॉ. मधुसूदन व्यास का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
वहीं 85 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ नागरिक बहादुर चंद मलिक एवं श्री कृष्ण गोपाल पाराशर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्रीमान मुकेश गुप्ता ने मंच से अतिथियों का परिचय करवाया।
समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।









