
हृदय स्थल कोटगेट पर आग की घटना के बाद आतिशबाजी की आस अस्थाई लाइसेंस ना देने की मांग -विजय कोचर
बीकानेर के हृदय स्थल कोट गेट पर मोहन जी पंसारी की दुकान के पास आग ।
4दमकल गाड़ी मौके पर दमकल गाड़ियों के आने जाने में रेलवे फाटक भी बाधा बना । आज की घटना को संज्ञान में लेते हुए कोट गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कोचर ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर कोटगेट के 300मीटर के चारो ओर आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस ना देने की मांग की । गत दीपावली में हुई घटनाओं की जानकारी देते हुए कोचर ने कहा कि आने वाले त्योहार के दिनों में बहुत अधिक संख्या में आमजन वहां खरीदारी ओर बाजार में हुई सजावट को देखने परिवार सहित आते है । ऐसे स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई घटना ना घटे ओर जनहानि या मॉल हानि ना हो ये अति आवश्यक है कि हम सावधानी बरते ओर आतिशबाजी का अस्थाई लाइसेंस जारी ही ना करे ।













