
बीकानेरBKCL के अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, अधीक्षण अभियंता को सौंपा मांग पत्र**बीकानेर।* बिजली बिल में यूनिट चार्ज के अलावा अतिरिक्त चार्ज वसूलने के विरोध में आज पुराना शहर मंडल कांग्रेस ने BKCL रामपुरिया के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।*मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास* द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि इस संबंध में दिनांक 05.10.2026 को भी अवगत करवाया गया था, जिस पर एक सप्ताह में सुधार का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ज्ञापन में कहा गया है कि बीकानेर शहर में बिजली बिलों में यूनिट के अलावा लगाया जा रहा अतिरिक्त चार्ज मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वहन करना कठिन है, जिससे आम परिवार आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। मंडल ने मांग की है कि स्पष्ट किया जाए कि यह चार्ज किस नियम के तहत लगाया जा रहा है और इसे तुरंत हटाया जाए।*ज्ञापन देने वालों में* वार्ड नंबर 58 के पार्षद *दुर्गादास छंगाणी*, वार्ड नंबर 60 के *नवल किशोर पुरोहित*, वार्ड नंबर 74 के पार्षद पति *काला महाराज*, *सूर्य प्रकाश कल्ला* एवं पूर्व उपभोक्ता संरक्षण समिति अध्यक्ष *सुरेंद्र कुमार व्यास* उपस्थित रहे।













