Bikaner Live

श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्टॉक मार्केट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित


छात्राओं को दी शेयर बाजार की कार्यप्रणाली एवं निवेश संबंधी जानकारी

वर्तमान में तेजी से बदलते आर्थिक परिदृश्य में वित्तीय साक्षरता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। युवाओं को आर्थिक रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्टॉक मार्केट जागरूकता विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि सेमिनार में स्टॉक मार्केट विशेषज्ञ अभिषेक आचार्य ने छात्राओं को बीएसई, एनएसई, निवेश एवं ट्रेडिंग सहित शेयर बाजार की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर बाजार की कार्यप्रणाली को समझाते हुए शेयरों के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का लाइव स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शन किया। साथ ही, छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं अनुभवपरक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वित्तीय साक्षरता युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है, लेकिन शेयर बाजार में निवेश करने से पहले उसकी कार्यप्रणाली, जोखिमों और आवश्यक सावधानियों की समुचित जानकारी होना जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने मुख्य वक्ता अभिषेक आचार्य का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!