किसी भी देश की प्रगति और विकास में उसके संविधान का मार्गदर्शन एवं योगदान महत्वपूर्ण होता है। संविधान ही देश की शासन एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन का आधार है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ लाॅॉ, राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) यूनिट्स एवं विधिक कार्य बीकानेर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में स्कूल आॅफ लाॅ के निदेशक डाॅ प्रभुदान चारण ने अतिथियों का उद्बोधन द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य नरसी राम बिश्नोई रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (क्स्ै।) की सचिव मांडवी राजवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संविधान निर्माण में बीकानेर के योगदान का उल्लेख कर जोर देते हुए बताया की हमारे भारतीय संविधान के प्रारूप में 284 प्रकांड विद्वान सदस्यों ने अपनी – अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर, अथक मेहनत और परिश्रम से 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के सतत प्रयास से दिनांक 26 नवम्बर 1949 को हमारा संविधान, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डाॅ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में सम्पूर्ण हुआ, प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विभिन्न राष्ट्रों की यात्रा की उनका संविधान का अपने भारतीय संस्कृति में बेहतर साबित होने वाले प्रावधानों का विस्तृत विशलेषण कर तुलनात्मक अध्ययन कर हमारे संविधान के प्रारूप समिति ने संविधान में शामिल किया गया, हम सभी बीकानेर वासियों के लिये गौरवपूर्ण यह है की जागल प्रदेश के भागीरथी कहे जाने वाले विकास पुरूष स्व. महाराजाधिराज राजराजेश्वर नरश्रेष्ठ वीर बहादुर शिरोमणि गंगा सिंह जी के सचिव स्व. जसवंत सिंह तंवर रहें तथा बीकानेर राज्य के महाराजा शादूल सिंह सिंह जी के राज में इन्होंने बीकानेर के प्रधानमंत्री के पद को धारण कर सुशोभित किया गया था, इनका जन्म बीकानेर के समीप गाँव दाऊदसर में हुआ, इन्होने अपनी पढ़ाई पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा संस्थापित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (ठण्भ्ण्न्ण्) से की तथा संस्थापक के प्रिय तथा होनहार छात्र रहे, तथा इन्होंने जागल प्रदेश के राज्य गृह मंत्री के पद को धारण कर सुशोभित किया गया था तथा राजस्थान राज्य में एकीकरण के बाद 1951 प्रथम वित्त मंत्री का पद धारण कर सुशोभित किया गया था तथा 1952 से 1956 तक बहुमत प्राप्त सता के प्रथम प्रतिपक्ष नेता की भूमिका का निर्वहन भी किया गया था, संविधान प्रारूप समिति के 284 सदस्यों में से राजस्थान से 12 सदस्यों में ठाकुर जसवंत सिंह , मुकुट बिहारी लाल भार्गव, हीरालाल शास्त्री, सर वी. टी. कृष्णामाचारी, राजा सरदार सिंह, माणिक्यलाल वर्मा, बलवंत सिंह मेहता, जयनारायण व्यास, लेफ्टिनेंट कर्नल दलेल सिंह, गोकुल लाल असावा,रामचंद्र उपाध्याय, राज बहादुर थे, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है की ठाकुर जसवंत सिंह जी द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी की सिफारिश से संविधान के प्रारूप का कुछ कार्य बीकानेर के माडर्न मार्केट स्थित दाऊदसर हाउस में किया गया तथा जिस टाइप राइटर से टाइप किया गया था वो आज भी हाउस में सुरक्षित और संरक्षित है, तथा विद्यार्थियों से संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। क्स्ै। सचिव मांडवी राजवी ने अपने संबोधन में निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था तथा प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कुलगुरु आचार्य नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिग्विजय सिंह ने प्रथम, नंदिनी पुरोहित ने द्वितीय तथा ग्लोरी अस्थाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी पुरोहित एवं तान्या शर्मा ने प्रथम, तेजाराम राईका एवं तान्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा माधव व्यास एवं कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को कुलगुरु एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपकुलसचिव डाॅ. बिट्ठल दास बिस्सा, प्रो. अनिल छंगाणी, डा. अभिषेक वशिष्ठ, डा. गौतम मेघवंशी, डा. संतोष शेखावत, डा. फौजा सिंह, डा. दुर्गा चैधरी, डा. कप्तान चंद, डा. सुमन चैधरी, डा. सुमन सोढ़ा, डा. सीमा जैन, डा. प्रदीप कच्छावा, राहुल यादव, दया प्रजापति, मोनिका पंवार, आयुष शर्मा, प्रशांत तंवर अधिवक्ता, ताराचंद उपाध्याय, देव रंजन शर्मा, सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वर्षा पंवार ने किया तथा अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डा. प्रगति सोबती ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।










