Bikaner Live

संसद में आज पेश होगा आम बजट 2022

संसद में आज देश का आम बजट 2022 पेश होगा। ये बजट मोदी सरकार के कार्यकाल का 10वां बजट है। जबकि वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का नया बजट पेश करेंगी। इस बजट में केंद्र सरकार के पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा तो होगा ही, साथ ही वित्त मंत्री अगले कारोबारी साल 2022-23 के दौरान देश के विकास को रफ्तार देने की योजना का खाका भी देश के सामने रखेंगी।

विभिन्न सेक्टर इस बजट को बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं। पिछले साल बजट में सरकार का मुख्य फोकस हेल्थ और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास था। इस साल कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!