Bikaner Live

बीकानेर में डोटासरा को भाजपा ने दिखाए काले झंडे, पुलिस से धक्का-मुक्की, गिरफ्तारी

भाजपा ने दिखाए काले झंडे, पुलिस से धक्का-मुक्की, गिरफ्तारी ।21 फरवरी बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को भाजपा ने सोमवार को काले झंडे दिखाए। बीकानेर में जैसे ही उनका काफिला उर्मूल सर्किल पर पहुंचा। वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों को धत्ता बताते हुए भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अचानक काफिले के आगे आ गए और उनकी गाड़ी व बोनट के सामने खड़े होकर काले झंडे दिखाए। कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने बीकानेर पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भाजयुमो के नेताओं ने काले झंडे दिखाए है। जिस पर पुलिस ने उन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भगवान सिंह मेड़तिया सहित 8 10 लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह डोटासर जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे तो वहां पहले से तैयार भाजयुमो के नेता उनकी कार के सामने खड़े हो गए और काले झण्डे दिखाकर विरोध जताया। जिसके बाद वहां खड़ी पुलिस ने वेद व्यास, भगवान सिंह मेड़तिया सहित 8-10 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। ईस दौरान पुलिस ने इनको रोकने का प्रयास भी किया, किंतु मामला पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गया। इसको लेकर पुलिस ने भगवान सिंह मेड़तिया, भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास सहित आठ-दस लोगों को गाड़ी में भी बैठाया है। काले झण्डे दिखाने व प्रदर्शन के दौरान रीट का पेपर कहां मिलेगा, नाथी का बाड़ा जैसे कई नारे लगाए गए। तीन मंत्रियों के जिलों में डोटासरा का ऐसा हुआ स्वागत बीकानेर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन सोमवार को बीकानेर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का विपक्ष ऐसा स्वागत करेगा। ऐसी उनको उम्मीद नहीं थी। बता दें कि बीकानेर में प्रदेश सरकार में तीन मंत्री शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी एवं आपदा मंत्री गोविन्दराम मेघवाल का गृह जिला है। अचानक ऐसे कैसे हो गया? कहते है न कि राजनीति में सबकुछ जायज है। डोटासरा के बीकानेर आने की सूचना तथा प्रदेश में चल रहे चर्चित रीट-2021 पेपर लीक व धांधलेबाजी मामले के चलते सोमवार को बीकानेर में डोटासरा के पहुंचने के दौरान अचानक ऐसा होगा। इसकी उम्मीद शायद खुद डोटासरा व पुलिस को भी नहीं होगी। दरअसल, पहले से पुलिस मौजूद थी। किंतु अचानक सर्किल पर पहुंचने के साथ डोटासरा की कार के आगे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काले झण्डे लेकर प्रकट हो गए। यही नहीं उनकी कार को रोक लिया तथा कई देर तक काले झण्डे दिखाने के साथ सरकार व उनके खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बावजूद भाजपा के प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस असफल सी रही या फिर कुछ और…,

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!