
निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता क्लासेस — बेणेश्वर बारी, बीकानेरबेणेश्वर बारी में इशिता शर्मा* द्वारा निरंतर संचालित निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता क्लासेस के अंतर्गत बच्चों को गीता के अध्याय एवं श्लोकों का नियमित अध्ययन एवं स्मरण कराया जा रहा है। यह सेवा कार्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बच्चों तक गीता का ज्ञान पहुँचाने का सराहनीय प्रयास है। वर्तमान में *ऑनलाइन 80 एवं ऑफलाइन 120* बच्चे इससे जुड़े हुए हैं।इसी क्रम में रविवार को बच्चों के उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों से संवाद एवं उनका उत्साहवर्धन करने का अवसर मिला। जिन बच्चों ने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय एवं श्लोक सुनाए, उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों से मेरा विशेष आग्रह रहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल हमारी पवित्र पुस्तक ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महान ग्रंथ है।गीता हमें *सत्य, कर्तव्य, अनुशासन और आत्मविश्वास* का मार्ग दिखाती है तथा कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने और कर्म के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देती है।गीता का ज्ञान बचपन में मिले, तो संस्कार जीवनभर साथ चलते हैं।गीता के श्लोक केवल याद करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए हैं।इस सुंदर एवं संस्कारमय पहल के लिए इशिता शर्मा जी को हार्दिक साधुवाद। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और संस्कारमय जीवन के लिए ऐसे प्रयास निरंतर चलते रहें, यही शुभकामना है।🙏*जुगल किशोर सेवग










