Bikaner Live

यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स ने 1500 के आसपास अंक का गोता लगाया

नई दिल्ली: यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई (Ukraine Crisis) शुरू हो गई है। इससे आज एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1814 अंक गिरावट के साथ 55,418 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 55,375 अंक तक नीचे गया। सुबह साढ़े नौ बजे यह 1399.62 अंक यानी 2.45% की गिरावट के साथ 55,832.44 अंक पर था। एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 367.35 अंक यानी 2.15% की गिरावट के साथ 16,695.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर हैं। टाटा स्टील को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3.81 फीसदी तक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई मिडकैप (BSE MidCap) और स्मॉलकैप (SmallCap) इंडेक्स भी लाल निशान पर है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) में सबसे ज्यादा चार फीसदी गिरावट आई है। निफ्टी पीएसीबी (Nifty PSBs), आईटी और ऑटो मेटल में भी 3.5 फीसदी गिरावट आई है। दूसरे सभी इंडेक्स दो फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी एनर्जी, ऑटो, पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर 200-DMA स्तर के नीचे पहुंच गए हैं।

मीडिया सूत्रों से

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!