Bikaner Live

प्रवासी राजस्थानी एवं विद्यार्थियों की हर संभव मदद का किया जाएगा प्रयास
यूक्रेन संकट के बीच प्रदेश भाजपा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी

बीकानेर। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण यूक्रेन में रह रहे प्रवासी राजस्थानी एवं विद्यार्थियों की हर संभव मदद के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा सोमवार को राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने हेल्पलाइन नंबर 08929208080 जारी किए हैं जिसके माध्यम से इस संकटकाल में प्रवासी राजस्थानी एवं विद्यार्थियों को मदद पहुंचाई जाएगी ।

जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि बीकानेर शहर में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला (मो-9414138444) को हेल्पलाइन सेंटर के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है और यूक्रेन में फंसे बीकानेरी प्रवासी और विद्यार्थियों की सहायता हेतु शुक्ला से सम्पर्क किया जा सकता है ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!