Bikaner Live

स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता हमारा कर्तव्यः किराडू


बीकानेर, 5 मार्च। राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू के नेतृत्व में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष का सम्मान किया गया। इस दौरान किराडू ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में भारत के अनेक देशभक्तों ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। हमें ऐसे सेनानियों के प्रति कृतज्ञता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण हर्ष ने गोवा मुक्ति आंदालन में प्रभावी भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने अनेक यात्नाएं सही। इसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में इन देशभक्तों के योगदान को याद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि विप्र कल्याण बोर्ड द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ ऐसे विशिष्टजनों के सम्मान का क्रम अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान हर्ष ने आंदोलन से जुड़ी यादें साझा की। इस अवसर पर प्रेमरतन जोशी, कमल किशोर हर्ष, पूनम जोशी, श्याम व्यास, बंशी व्यास, विजेन्द्र व्यास, अनंत लाल छंगाणी, योगेश किराडू, शंभू मारू, अमित व्यास, किशोर उपाध्याय, अभिषेक बिस्सा तथा लक्ष्मीकांत व्यास आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!