Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय में महिलाओं का सम्मान

बीकानेर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मंडल कार्यालय बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख श्री कृष्ण कुमार जी ने की इस कार्यक्रम में बीकानेर शहर की शाखाओं में कार्यरत सभी महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अपने विचार रखें तथा बैंक द्वारा अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए बैंकिंग सिस्टम का धन्यवाद किया । इस मौके पर उपस्थित बैंक के अधिकारी संगठन AIPNBOA के सचिव श्री राम प्रताप गोदारा एवं अध्यक्ष श्री चंद्रकांत व्यास ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए बताया कि एसोसिएशन महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, एआईपीएनबीओए संगठन द्वारा इस मौके पर सभी महिलाओं का सम्मान करते हुए उनको उपहार वितरित किए एवं बैंक की प्रगति में महिलाओं के योगदान की सराहना की । बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री दीनदयाल जी सुथार द्वारा महिलाओं के लिए ऋण एवं जमाओं में दी जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में एजीएम श्री एसएस सिंघल मुख्य प्रबंधक श्री नागेश कंसल, श्री राजेंद्र गहलोत, श्री रवि स्वामी तथा अभिषेक भोजक, परीक्षित भार्गव, अभिषेक रंगा ,तरसेम खिचड़ ,कविश कंकड़ ,कानून अधिकारी श्री दीपक हर्ष आदि उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में महिला अधिकारी डोनर सोनी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!