Bikaner Live

महिलाओं द्वारा किए गए स्मरणीय कार्यों में उनकी विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 51 महिलाओं का किया सम्मान-

मातृशक्ति का सम्मान टीवी मीडिया ग्रुप के लिए एक गौरव की बात है।इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अरोड़ा, विशेष अतिथि शराबबंदी आंदोलन को जनमानस तक पहुंचाने वाली पूनम अंकुर छाबड़ा जी (जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री किशोर शर्मा, श्री राम गोपाल बालोदा, श्री विमल कुमावत, श्री मीणा जी, श्री प्रेम सिंह रावत, श्री अनिल पाठक जी और कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूनम अंकुर छाबड़ा ने अपने उद्धबोधन में कहा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्य कर रहें हैं आज अधिक सम्मिलित प्रयास की जरूरत है। जिस देश की महिलाएं सशक्त हो जाती हैं वो देश सम्रद्ध बन जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक टीवी मीडिया ग्रुप से सुरेंद्र सिंह सजवान ने बताया कि मातृशक्ति का सम्मान करने का हमें अवसर मिला यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया एवं मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट किये। कार्यक्रम का आयोजन तक्षशिला बिजनेस स्कूल मानसरोवर में हुआ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!