Bikaner Live

पुष्करणा सखी महिला ग्रुप-महिला दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक वर्चुअल प्रतियोगिता

पुष्करणा सखी महिला ग्रुप द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे ड्रॉइंग,बिन्दी सज्जा,स्वच्छ भारत अभियान, हेंड राइटिंग, गायन, नृत्य,नोन फ़ायर कुकिंग,आर्ट ऐंड क्राफ्ट, रँगोली इत्यादी आयोजित की गई और महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। संयोजिका राजकुमारी व्यास ने बताया कि सबसे अच्छी बात ये है कि आज की महिला जागरुक है और अपनी खुशी के लिए वो कुछ पल सँजो रही हैं और इसमे उनके घर के पुरुष भी उनका उत्साह वर्धन कर रहे है, उन्हे सुविधाये सुलभ करवा कर अर्चना थानवी जी के अनुसार ये प्रतियोगिताएं फ़ेसबुक और व्हाट्स ऐप्प दोनो पर आयोजित हुई है। यह ग्रुप एक ऐसा माध्यम बन गया है जो महिलाओं के आत्मविश्वास और उनकी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा हैं ।यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!