Bikaner Live

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव आयोजित


बीकानेर, 13 मार्च। राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झझु का वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण थे। सरपंच घमू राम, कार्यक्रम अधिकारी पृथ्वीराज लेघा व सहायक परियोजना अधिकारी कैलाश बड़गुजर आदि मौजूद रहे। अध्यापिका व वार्डन ज्योत्सना भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका गोमती देवी ने आभार जताया। इस दौरान आवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अतिथियों द्वारा भामाशाहों का सम्मान किया गया। एडीपीसी सारण ने भामाशाहों के योगदान को सराहनीय बताया और कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें भामाशाह का योगदान भी उल्लेखनीय है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!