Bikaner Live

36 सदस्यीय महिला बाइकर्स का दल सीमा भवानी का बीकानेर में भव्य स्वागत, दल जयपुर रवाना

दिनांक 11 मार्च 2022 को निरीक्षक हिमांशु सिरोही के नेतृत्व में 36 सदस्यीय महिला बाइकर्स का दल सेक्टर मुख्यालय बीकानेर परिसर में भव्य स्वागत के साथ दाखिल हुआ । इसी क्रम में दिनांक 12 मार्च 2022 को ऊर्जा मंत्री ( राजस्थान सरकार ) श्री भंवर सिंह भाटी व श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ , उप महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय बीकानेर द्वारा हरी झण्डी दिखाकार महिला बाइकर्स को जयपुर के लिए रवाना किया । इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों व बाबा ( बी.एस.एफ. वाइव्स वेलफेयर एसोसिएसन ) के सदस्याओं के साथ साथ नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गयी और महिला बाइकर्स के दस्ते की भूरी भूरी प्रसंशा एवं हौसला अफजाई की गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भंवर सिंह भाटी ने सीमा भवानी महिला बाइकर्स एवं सीमा सुरक्षा बल द्वारा उठाये गये इस जनजागरण कार्यक्रम की सराहना की एवं बताया कि वर्तमान में भारतीय महिला भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सजग है व इसी संबंध में सम्पूर्ण भारत में महिला सशक्तिकरण की गूंज इन सीमा भवानी महिला बाइकर्स द्वारा जन जन तक जरूर पहुंचेगी जो कि आगे महिला सशक्तिकरण को और भी प्रखर करेगी तथा उन्हें राष्ट्र सेवा के साथ साथ हर क्षेत्र में महिला भागीदारी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करेगी । श्री भाटी ने यह भी बताया कि सीमा भवानी महिला बाइकर्स द्वारा कुल 5280 किलोमीटर की लम्बी यात्रा की जायेगी जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान होगी । इस दौरान श्री अरूण प्रकाश , अति . जिलाधिकारी ( बीकानेर ) . अजुर्न पुरुस्कार विजेता श्री मगन सिंह राजवी , प्रोफेशर अम्बरीष एस विद्यार्थी , उपकुलपति बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय , श्रीमती अंबिका राठौड , बावा अध्यक्षा , क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर व लगभग 400 से अधिक शहरवासी भी उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post