
बीकानेर, 21 मार्च। श्रीगंगानगर रोड पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को बीछवाल हैडवर्क्स के पास शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चिन्हीकरण कर लिया गया है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शहर के प्रवेश मार्गों पर अवैध झुग्गियों एवं अतिक्रमण का चिन्हीकरण तथा सर्वे करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर विकास न्यास सचिव के निर्देश में कमेटी गठित की गई है। इसमें एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक, पीडब्ल्यूडी और यूआईटी के अधिशासी अभियंता, राजस्व तथा यूआईटी तहसीलदार को सम्मिलित किया गया है। यह कमेटी जल्दी ही सम्पूर्ण सर्वे करते हुए रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए, इन झुग्गियों को बीछवाल हैडवर्क्स के पास शिफ्ट किया जाएगा। नगर विकास न्यास द्वारा यहां बिजली एवं पानी की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में सहन नहीं किए जाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सरकारी कार्यालयों के बाहर अतिक्रमण की देनी होगी सूचना













