Bikaner Live

कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 10 अप्रैल को
फाइल फोटो


बीकानेर, 21 मार्च। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, जिन्होंने माह अगस्त से नवम्बर 2021के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया है, उनकी हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 10 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे से गंगाथियेटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी 6 अप्रैल से अपने प्रवेश पत्र कार्यालय जिला कलक्टर बीकानेर की स्थापना शाखा (कमरा नं. 13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकेंगे। टंकण परीक्षा कम्प्यूटर पर ही आयोजित होगी तथा अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!