Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार की रात बीकानेर पहुंचेंगे

शनिवार व रविवार को कोलायत विधानसभा क्षेत्र मेें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर, 24 मार्च। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को सांय 5 बजे जयपुर से राजकीय वाहन में रवाना होकर रात 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री शनिवार को 9.30 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर 11 बजे बज्जू तेजपुरा पहुंचेंगे और यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीठनोक के नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण करेंगे। ऊर्जा मंत्री सायं 4.30 बजे बीकानेर जिला कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

ऊर्जा मंत्री रविवार को बरसिंहसर में प्रातः 11 बजे राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजड़ा में दोपहर 2 बजे नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण करेंगे और सायं 4.55 बजे बीकानेर रोडवेज बस स्टैण्ड से बीकानेर-बज्जू-राववाला रोडवेज बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री भाटी सायं 5.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!