Bikaner Live

भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस कल अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

बीकानेर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर बुधवार 6 अप्रैल को जिला मंडल शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा 6 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता प्रातः 8:00 बजे अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा फहराएंगे और सोशल मीडिया पर सेल्फी विद फ्लैग को प्रसारित करेंगे गांधी कॉलोनी स्थित पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय पर प्रातः 8:30 बजे होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत को संयोजक बनाया गया है ध्वजारोहण के पश्चात प्रातः 9:00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा शोभायात्रा के पश्चात जिला कार्यालय सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण देखने की कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम में जिला मंडल शक्ति केंद्र पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे इस अवसर पर जिला प्रभारी ओम सास्वत व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का संबोधन भी होगा प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम हेतु मीडिया प्रभारी मनीष अचार्य तथा आईटी विभाग जिला संयोजक सुशील अचार्य को संयोजक नियुक्त किया गया है!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!