Bikaner Live

समय पर पूरा हो रिफाइनरी का काम-मुख्य सचिव
soni

जयपुर, 5 अप्रेल। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने मंगलवार को कहा कि बाड़मेर के पचपदरा में निर्माणाधीन राजस्थान रिफाइनरी का कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के स्तर पर लंबित मुद्दों एवं प्रकरणों को परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द निस्तारित करें।

श्रीमती शर्मा ने राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) परियोजना के कार्यों की समीक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप रिफाइनरी के कार्य को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के साथ सभी स्तर पर आगे बढ़कर सहयोग करें।

एचपीसीएल के सीएमडी श्री एम.के. सुराणा ने परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल के साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!