भारत में पिछले चौबीस घंटों के भीतर नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 हजार के पार चली गई है। 96,551 नए कोरोना संक्रमितों के साथ भारत में एक बार फिर पूरे विश्व में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। कोविड-19 की वजह से एक दिन के भीतर 1,209 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल तादाद 45,62,415 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 76,271 पर पहुंच गया है।
देश भर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 9,43,480 है और ठीक होने वाले मरीज 35,42,664 हैं।
बता दें कि पूरे विश्व में अमेरिका के बाद भारत ही दूसरा सबसे अधिक कोरोना मरीजों वाला देश है। भारत की स्थिति कोविड-19 संक्रमण के मामले में बदतर हो चुकी है। दुनिया भर में अब हर दिन सबसे अधिक कोरोना के मरीज भारत में मिल रहे हैं। देश में हर दिन मरने वालों का आंकड़ा अपनी रफ़्तार बढ़ा रही है। ऐसे में बेफिक्र हो चुके लोगों के लिए आवश्यक है कि कोरोना विषाणु को लेकर गंभीर रहें और नियमित रूप से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें तथा शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करें।
Related Post




श्री बालाजी सेवा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब
July 24, 2026
No Comments
Read More »


धान रंगोली और काव्य वाचन में बिखरे श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के रंग
July 24, 2026
No Comments
Read More »
एमजीएसयू ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर
July 24, 2026
No Comments
Read More »
भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
July 24, 2026
No Comments
Read More »



