वाराणसी। उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी इस फैसले की पुष्टि की है। अमर सिंह पटेल अपर निजी सचिव संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विगत दिनों अमर सिंह पटेल ने शिक्षकों की भर्ती के मामले में योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव के आरोप वाले एक व्हाट्सएप मैसेज को फॉरवर्ड किया था।अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करते हुए महज एक वाट्सप मैसेज को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश सचिवालय के अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल के विधि विरुद्ध तरीके से किए गए बर्खास्तगी के खिलाफ शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला मुख्यालय कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में अपना दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिरोध धरना आयोजित किया गया है। धरनारत कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार ने साजिश के तहत नियम विरुद्ध तरीके से बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। जो पूर्णतया विधि विरुद्ध एवं जन भावना के खिलाफ है।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अपना दल वाराणसी मंडल के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति एवं अपने विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान में प्रदत्त है। कोई भी राज्य सरकार सेवा आचरण के नाम पर इन अधिकारों का हनन नहीं कर सकती है। यह बर्खास्तगी अभिव्यक्ति एवं विचारों को व्यक्त करने के संवैधानिक अधिकार पर हमला है।
उन्होंने कहा कि फेसबुक व व्हाट्सएप पर कोई सरकार की आलोचना से संबंधित पोस्ट शेयर करने मात्र से किसी की सेवा पूर्ण रूप से समाप्त करना घोर अन्याय पूर्ण निर्णय है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और जब तक प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश सचिवालय के अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल की बर्खास्तगी वापस नहीं लेती है, तब तक लगातार चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। यदि योगी सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती है तो यह सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।
धरना व प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजनाथ राजभर, सुनील सिंह, पंकज सेठ, गौरीशंकर पटेल, शिवशंकर पटेल, जयहिन्द पटेल, श्रीप्रकाश सिंह पटेल, छेदीलाल पटेल, मिठाईलाल, दिलीप सेठ, बलराम पटेल, नरेंद्र लोहिया, विजय भगत, महेन्द्र राजभर, शमशेर बहादुर, ब्रह्मचारी पटेल, भैयालाल पटेल, विनोद पटेल, अवधेश वर्मा, संतोष पटेल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्य व संचालन रामलखन पाल ने किया।
Related Post




श्री बालाजी सेवा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ रहा है जनसैलाब
July 24, 2026
No Comments
Read More »


धान रंगोली और काव्य वाचन में बिखरे श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के रंग
July 24, 2026
No Comments
Read More »
एमजीएसयू ने परीक्षा आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को दिया अंतिम अवसर
July 24, 2026
No Comments
Read More »
भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
July 24, 2026
No Comments
Read More »



