Bikaner Live

UP कॉलेज में छात्रों व प्रबंधन के बीच तकरार जारी,पखवाड़े भर से धरना पड़ रहा भारी


वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में पिछले 2 सप्ताह से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। कॉलेज के छात्र संघ नेता व छात्र लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि कॉलेज में हुई सचिव की नियुक्ति को रद्द किया जाए अर्थात सचिव को बर्खास्त कर नए सचिव की नियुक्ति कर दी जाए एवं कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई जाए तथा जर्जर अवस्था में पड़े छात्रावास को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करके छात्रों को जल्द से जल्द आवंटित किया जाए।
प्राचार्य डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि इनकी वैध मांगों को मान लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए लिखित जवाब एसीएम चतुर्थ को दे दिया गया है।
छात्रों का आरोप है की कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधन उनकी मांगों को नहीं मान रहे हैं और यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती तो यह अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी रहेगी। इसमें कॉलेज के बाहर के भी विद्यार्थियों मसलन काशी विद्यापीठ के छात्रों का भी सहयोग मिल रहा है इसपर प्राचार्य ने यह आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी छात्र यह चाहते हैं कि यह धरना समाप्त न हो जिससे कॉलेज की बदनामी हो रही है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!