Bikaner Live

शाहजहांपुर जेल ने हद कर दी:आसाराम ने जिस शहर की बेटी से रेप किया, वहीं की जेल में उसकी फोटो लगाकर कंबल बांटे गए

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जेल प्रशासन विवादों में घिर गया है। दरअसल, यहां रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर कैदियों को कंबल बांटे गए। इसी शहर की लड़की के साथ रेप करने का आसाराम पर आरोप है। पीड़ित के पिता ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। उधर, जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

गवाह की हत्या के आरोपियों ने कंबल बांटे
जेल प्रशासन ने प्रेस नोट जारी करके इसे सरकारी कार्यक्रम बना दिया। इसमें बताया गया कि लखनऊ स्थित आसाराम बापू आश्रम की तरफ से कंबल भेजे गए हैं। अर्जुन और नारायण पांडेय की ओर से कंबल बांटे गए। हैरानी की बात है कि अर्जुन और पुष्पेंद्र आसाराम केस में गवाह की हत्या के आरोपी हैं। वे इसी जेल में बंद रहे हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। सोमवार देर शाम प्रेस नोट और फोटो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सोशल मीडिया से फोटो डिलीट कर दी गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!