Bikaner Live

प्रयागराज-जयपुर-बीकानेर रेल आज से सेवा होगी शुरू….सुबह 8 बजे से मथुरा के लिए प्रथम सीधी रेलसेवा का शुभारम्भ होने जा रहा है ।

सुबह 8 बजे से मथुरा के लिए प्रथम सीधी रेलसेवा का शुभारम्भ होने जा रहा है ; उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ,इस्कॉन बीकानेर परिवार ओर से हरे कृष्ण संकीर्तन करके माननीय रेल मंत्री ,सांसद,विधायक,संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों, बीकानेर वासियों और सभी यात्रियों को धन्यवाद तथा शुभकामनाएं दी जाएगी।*

इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी अवतार गौर दास जी ने बताया कि बीकानेर धार्मिक नगरी है और बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा ,वृंदावन ,गोवर्धन के लिए जाते रहते हैं । इस सीधी सेवा से हजारों की संख्या में भक्तो को गोवर्धन तथा वृंदावन,मथुरा यात्रा का सुविधाजनक लाभ मिल पाएगा । हम सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों तथा प्रयासरत बीकानेर वासियों को धन्यवाद अर्पित करने के लिए सुबह हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। महामंत्र हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कर रहे हैं। जिससे परम पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि की यात्रा सदैव निर्विघ्न संपन्न होती रहे।
माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल के अथक प्रयासों से माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी द्वारा बहुप्रतीक्षित प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तार कर दिया गया है।
यह ट्रेन कल विस्तार पश्चात बीकानेर रेलवे स्टेशन से प्रातः 9 बजे पहली बार रवाना होगी। इस अवसर पर माननीय अर्जुनराम जी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे तथा महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित जी मौजूद रहेंगी।
स्थान:- रेलवे स्टेशन बीकानेर प्लेटफार्म संख्या 1
समय:- सुबह 9 बजे
बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़-रतनगढ़-जयपुर रेल सेवा 12 वर्षो से बंद पड़ी थी। रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू कई वर्षों से बीकानेर से वाया नापासर-श्री डूंगरगढ़ से रतनगढ़-चूरु होते हुए जयपुर रेल सेवा शुरू करने की। मांग रेल प्रबंधक बीकानेर तथा रेल महाप्रबंधक जयपुर से कई वर्षों से करते आ रहे थे। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम, सीकर सांसद सुमेधानंद, चुरू सांसद राहुल कस्वां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से मिलकर प्रयागराज जयपुर का विस्तार वाया चूरू-रतनगढ़-राजलदेसर- श्रीडूंगरगढ़-नापासर-बीकानेर करने के लिए ज्ञापन बीकानेर-जयपुर-दिल्ली जाकर दिए।रेलवे द्वारा यह सोगात देने पर रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूगरगढ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने रेल मंत्री, सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा रेलवे अधिकारियों का आभार प्रकट किया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post