दूसरे दिन 26 हजार 484 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल
बीकानेर, 29 जून। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित की जा रही प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के दूसरे दिन बुधवार को जिले में 26 हजार 484 अभ्यर्थी उपस्थित रहे । प्रथम सत्र में 21 हजार 120 में से 13 हजार 302 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरे सत्र में 21 हजार 120 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13 हजार 182 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समन्वयक तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने यह जानकारी दी।













